फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने लागू की नई राशन वितरण व्यवस्था

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ।जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉग डाउन में नागरिकों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के लिए दुकानें खुलने का समय निर्धारण किया है ।सुबह 6:00 से 9:00 तक किरयाना, फल सब्जी दूध की डेरी की दुकानें खुलेगी। अब शाम को भी दूध की डेरी खोलने की व्यवस्था की गई है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि एक घर से एक ही व्यक्ति को आने की इजाजत दी जाएगी। सामान की आपूर्ति के लिए नई समय सारणी निर्धारित की गई है। इसके अनुसार लॉक डाउन के दृष्टिगत आम जनमानस की सुविधा के लिए समय में संशोधन किया गया है जो निम्न प्रकार है। 1- दूध एवं डेरी की दुकानें शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक भी खुलेंगी। 2- किराना के थोक व्यापारियों के लिए दुकान खुलने का समय दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक रहेगा। 3- फार्मेसिस्ट, दवाईयां एवं चिकित्सीय उपकरण के थोक विक्रेताओं की दुकानें दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक खुलेगी। -----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें