फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर - टंकी का पानी खुला छोड़ने पर की थी कृष्णपाल की हत्या

Wed, 27 Mar 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव कुटबा में 22 मार्च की रात हुए हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में कृष्णपाल की हत्या घेर में आरोपी ने टंकी का पानी खुला छोड़ देने का विरोध करने पर की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।


थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 22 मार्च की रात में अपने घेर में सो रहे कृष्णपाल उर्फ नीटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । घटना के संबंध में मृतक के भाई संजीव ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान पता चला कि घर के पड़ोसी सन्नी पुत्र सुरेंद्र ने तीन दिन पहले कृष्णपाल के घेर में लगी टंकी से पानी लिया था तब उसने टंकी को खुला छोड़ दिया था। जिससे घेर में कीचड़ हो गई थी। इसका कृष्णपाल व उसके भाई संजीव ने विरोध जताया था तब तीनों में कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से आरोपी सन्नी बेइज्जती महसूस कर रहा था। घटना वाली रात में सन्नी घेर में कृष्णपाल के पास बातचीत करने पहुंचा था और वहां उसने गोली मार कर कृष्णपाल उर्फ नीटू की हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी सन्नी को कुटबा नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और दो खोका बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें