संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वर्ग में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं कनिष्ठ वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में कृष्णा और गंगा सदन ने परचम लहराया।
विद्यालय के चारों सदन गंगा, यमुना, कृष्णा एवं कावेरी के बीच अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग क्विज प्रतियोगिता में गंगा सदन से चांदनी सैनी, मनस्वी सिंह, अनंत चौधरी, निया चौधरी, गिविंद छाबरा, अंशिका, पारस धीमान एवं तमीम ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जूनियर वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में गंगा सदन के छात्रों एवं कृष्णा सदन की छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग काव्य पाठ प्रतियोगिता में कक्षा तीन से सिदरा, अक्षिता, कक्षा चार से हाद कुरैशी, माधव नामदेव तथा कक्षा पांच से जसमीत एवं श्रद्धा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य दीपक धीमान और निदेशक बीपी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मीनाक्षी अरोरा, हैप्पी चौहान, अमित धीमान, नेहा राजवंशी, रंजीता एवं पूजा चौधरी, रंजीता राजपूत, हरीश सैनी का विशेष योगदान रहा।