प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर शस्त्र पूजन करते क्रांति शिव सेना के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
वेलेंटाईन डे पर अश्लीलता रोकी जाएगी
मुजफ्फरनगर। वेलेंटाईन-डे पर छेड़छाड़ और अश्लीलता रोकने के लिए क्रांति शिवसेना ने लट्ठ पूजन किया।
प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर लट्ठ पूजन का आयोजन किया गया। प्रदेश महामंत्री मनोज सैनी ने कहा कि वेलेंटाइन डे की आड़ में असामाजिक तत्व अश्लीलता फैलाते हैं और छेड़खानी करते हैं। लव जेहाद को बढ़ावा देने वालों से निपटने का काम क्रांति शिवसेना करेगी। होटल, रेस्टोरेंट की निगरानी की जाएगी। डॉ योगेंद्र शर्मा, जिला प्रमुख मुकेश त्यागी, आनंद प्रकाश गोयल, देवेंद्र चौहान, शरद कपूर, अनुज चौधरी, वैभव यादव मौजूद रहे।