फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: क्रांति सेना ने शहर में जन आक्रोश रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार पर लगाया एक भी वादा पूरा न करने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने शहर में जन आक्रोश रैली निकाली। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हिंदुओं से किया एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं किया। समाज का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न आम बात हो गई है।
सरकुलर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से निकाली गई रैली शिव चौक से होते हुए वापस कॉलेज के मैदान में ही समाप्त हुई। संगठन अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने नायब तहसीलदार सदर राजकुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मांगपत्र दिया। इसमें कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने देश से बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों को खदेड़ने, जम्मू कश्मीर से विस्थापित 10 लाख हिंदुओं के पुनर्वास सहित अन्य मुद्दों पर कार्रवाई करने के वादे किए थे, लेकिन अभी तक कोई भी पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग रखी कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़े उपाय किए जाने चाहिए। अल्पसंख्यक आयोग और वक्फ बोर्ड जैसे आयोगों को समाप्त किया जाए। निराश्रित गोवंशों को आश्रय के लिए कमीशन रहित कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। धर्मांतरण को लेकर कठोर कानून बनाए जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, मनोज सैनी, अमित अग्रवाल, शरद कपूर, अमित कुमार, देवेंद्र चौहान, नरेंद्र ठाकुर, राजन वर्मा और सचिन जोगी मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें