मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दरों में प्रभावी रूप से कमी होने पर कई निर्णय लिए गए हैं।
रेस्टोरेंट, होटल के रेस्टोरेंट, फूड ज्वाइंट्स एवं सिनेमा हाल अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगे, लेकिन इनमें कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर स्क्रीनिंग की व्यवस्था एवं मास्क का प्रयोग सुनिश्चित कराया जाएगा। जिम खुले रहेंगे एवं स्वीमिंग पूल/वाटर पार्क पूर्व की भांति बंद रहेंगे। नर्सर से लेकर समस्त शैक्षणिक संस्थान कोरोना गाइड लाइन के पालन के साथ खुलेंगे। कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना एवं समय-समय पर निर्गत अन्य निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। सरकारी कार्यालय, निजी कार्यालय पूरी उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे। ब्यूरो