तहसील परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन किया, एसडीएम को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। जाति प्रमाण-पत्र न बनाने से नाराज कोरी समाज सड़क पर आ गया। समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। तहसील मुख्यालय पहुंचकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। अपनी मांग का ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार को दिया।
कोरी समाज के देशपाल सिंह और अनिल कुमार ने बताया कि शासन ने कोरी समाज के जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने के आदेश किए गए है। इसके बावजूद समाज के जाति प्रमाण-पत्र तहसील मुख्यालय पर जारी नहीं किए जा रहे है। विभिन्न नौकरियों में जाति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होती है। जाति प्रमाण-पत्र न मिलने से उनका समाज पिछड़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने एसडीए अरुण कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रमाण-पत्र जल्दी जारी करने की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि वह जांच कराएंगे। इस मौके पर देशपाल सिंह, राकेश, सुरेश, विनोद, वेदपाल कोरी, विपुल, ओमकार, सुनील, मांगेराम, विशेष, सतीश, जगपाल, संतराम, रोबिन, शेखर और सागर मौजूद रहे।