फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान तेरी कौन सुनेगा गीत पूरे देश में छाया

विज्ञापन
किसान का अभिनय करते विकास बलियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान तेरी कौन सुनेगा गीत पूरे देश में छाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देहाती फिल्म इंडस्ट्री का गीत किसान तेरी कौन सुनेगा, इस समय पूरे देश में चर्चाओं में है। देहाती फिल्म के हीरो उत्तर कुमार और विकास बालियान द्वारा शुक्रताल के गंगा खादर में फिल्माया गया यह गीत किसानों की पीड़ा बयां कर रहा है। इस गीत को 36 घंटे में ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म और यूट्यूब, न्यूज चैनल आदि पर करोड़ों लोग देख चुके हैं। धाकड़ छोरा के नाम से मशहूर उत्तर कुमार द्वारा निर्देशित किसान तेरी कौन सुनेगा गीत वास्तव में अपनी धुन, बोल और आवाज के साथ फिल्मांकन की दृष्टि से अव्वल दर्जे का गीत बन गया है। राजीव अजनबी द्वारा लिखे गए इस गीत को प्रदीप पांचाल ने संगीत से सजाया है और उन्होंने ही इसे स्वर प्रदान किए हैं। इस गाने के फिल्मांकन में कैमरामैन कन्हैया बघेल, पंकज तेजा, योगेंद्र सहरावत ने भूमिका निभाई है। संपादन हरीश चंद्र द्वारा किया गया है। इस गीत में जनपद के ही मूल निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता तथा किसान नेता के रूप में पहचान बनाने के बाद देहाती फिल्मों में ढाई बरस से काम कर रहे विकास बालियान बुजुर्ग किसान के किरदार में नजर आ रहे हैं, वहीं युवा किसान के रूप में उत्तर कुमार ने शानदार अदाकारी की है। इस गीत को विभिन्न सियासी दल के नेता, सामाजिक लोग, किसान नेता, आमजन और किसानों की भरपूर वाहवाही मिल रही है। दो पीढ़ी को दर्शाते इस गीत को देखकर सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट आ रहे हैं और उसमें लोग लिख रहे हैं कि किसान की वास्तविकता दिखाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें