फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मजदूर यूनियन ने दिया बैंक के खिलाफ धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित इंडोसन बैंक के खिलाफ किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नूर मोहम्मद ने अपनी पत्नी शाहजहां के नाम 29 लाख 40 हजार रुपये में ट्रक फाइनेंस कराया था। 29 किस्तों के बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद बैंक उनकी पत्नी के नाम इंश्योरेंस नहीं दिया। उन्होंने मांग की है कि उन्हें छह प्रतिशत ब्याज के साथ पत्नी शाहजहां के बीमे का पैसा दिया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष आबित चौधरी ने बताया कि धरने के बाद बैंक अधिकारियों और उनके बीच समझौता हो गया। ट्रक का ओटीएस कराने का फैसला लिया गया। इस पर धरना समाप्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें