फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा, किसानों के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार न करें, किया ये बड़ा एलान

Tue, 13 Feb 2024 07:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Kisan Andolan : संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि सरकार किसानों के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार न करें। वहीं, 16 फरवरी को विरोध प्रदर्शन का एलान किया गया है। 
विज्ञापन
शंभू बॉर्डर पर बवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने किसान संगठनों के दिल्ली चलो मार्च को रोकने के लिए लाठीचार्ज, रबर बुलेट, आंसू गैस के गोले और सामूहिक गिरफ्तारी का सहारा लेने के लिए भाजपा सरकार का कड़ा विरोध किया है। 16 फरवरी को विरोध प्रदर्शन का एलान किया गया। अपनी वाजिब मांगों को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर लोगों के साथ सरकार देश के दुश्मन जैसा व्यवहार न करें। 

विज्ञापन


संगठन की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि यह आश्चर्य की बात है कि प्रशासन किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। मोर्चा ने आह्वान किया है कि वह 16 फरवरी  को पंजाब में किसानों पर हुए हमले का पूरे देश के सभी गांवों में जोरदार विरोध करें। कहा गया कि ग्रामीण बंद और औद्योगिक व क्षेत्रीय हड़ताल को और अधिक व्यापक और सफल बनाएं। 

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

एसकेएम ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह तुरंत सेना वापस बुलाएं और दिल्ली चलो विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के लिए किसानों के अधिकारों की रक्षा करें और चर्चा के माध्यम से किसानों और श्रमिकों के संघर्ष को हल करें। 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों पर 10 साल बाद भी अमल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें