फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दौड़ कीर्ति प्रथम और तनु द्वितीय रही

विज्ञापन
मंसूरपुर में खेल प्रतियोगिता में कबड्डी मैच खेलते हुए प्रतिभागी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर। एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केन्द्र मुजफ्फरनगर की ओर से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कीर्ति बालियान ने प्रथम, तनु ने द्वितीय एवं ईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ममता एवं रेणु सिंह निदेशक, डॉक्टर राजीव कुमार चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी मुजफ्फरनगर, डायटीशियन आयुषी अग्रवाल, प्रबंधक संदीप कुमार एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में टीम अनुपम विजयी रही। इस टीम से विशाल, अनुपम, निर्भय, सुमित, प्रियांशु, अनंत, शुभम ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में टीम अभिनंदन विजयी रही। इस टीम से अभिनंदन, कार्तिक, आदित्य कश्यप, आदित्य सैनी, वंश राना, हर्ष राठी, नैतिक, लविश ने प्रतिभाग किया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता सीनियर बालक वर्ग में टीम अमित गुलिया विजयी रही। इस टीम में मुशव्विर, राकिब, फरहान, तालिब, समीर, रवि कुमार ने प्रतिभाग किया। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आर्य ने प्रथम, नीशू ने द्वितीय एवं विशेष मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तुषार सहरावत ने प्रथम, तालिब चौधरी ने द्वितीय एवं इंद्रजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मान एवं उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें