फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किराना घराने के गायक अफजाल कुरैशी का इंतकाल

Fri, 05 Apr 2024 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किराना घराना के प्रसिद्ध उस्ताद गायक अफजाल कुरैशी (77) का इंतकाल हो गया। जिले में संगीत की दुनिया का वह बड़ा नाम रहे। उनका बेटियां गीत खूब प्रसिद्ध हुआ। शहर के लद्दावाला में रह रहे अफजाल कुरैशी प्रसिद्ध गायक दानिश के दादा थे। उन्होंने पिछले 50 साल में संगीत को आगे बढ़ाने का काम किया। वह अपने पीछे शिष्यों की बहुत कतार छोड़ गए हैं। उनके बेटे डॉ. शाहनवाज ने बताया कि वह काफी समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्होंने अपने भाई इकबाल कुरैशी के साथ देशभर में संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दोनों भाइयों की संगीत की जोड़ी पूरे देश भर में मशहूर थी। इन्होंने किराना घराने के संगीत को नए आयाम दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें