ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह को चेक देते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भट्ठा मालिकों ने दिया एक लाख का चेक
मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति की तरफ से सीएम आपदा राहत कोष में 1,01,700 रुपये का चेक सीडीओ आलोक यादव की मौजूदगी में एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपा गया। ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में जिला प्रशासन ने अपनी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। डीएम ने चुनौतियों से निपटने का जज्बा दिखाया है। इस मौके पर ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारी बलराम तायल, अजय मलिक, जियाउर रहमान, करणवीर प्रधान, हाजी जमशेद जौला, कृष्णपाल, सुरेश प्रधान आदि मौजूद रहे। इससे पहले समिति ने पांच लाख रुपये पीएम केयर फंड में जमा कराए थे।