फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा किशोरी मेरठ स्टेशन से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा किशोरी मेरठ स्टेशन से बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला शांतिनगर से अगवा किशोरी को पुलिस ने कुछ ही घंटे में मेरठ रेलवे स्टेशन से बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी किशोरी रविवार देर शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। तलाश के दौरान परिजनों ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें किशोरी को पड़ोसी पिता-पुत्र ले जाते दिखाई दिए। इस पर रात में ही परिजन थाने पहुंचे और आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ किशोरी के अपहरण की नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने रात में ही कार्रवाई करते हुए अपहरण के कुछ ही घंटे बाद अगवा किशोरी को मेरठ रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। नई मंड़ी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि अपहरण के आरोपी चिराग को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें