संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला योगासन खेल संघ की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल इवेंट में सब जूनियर गर्ल्स में खुशी गोयल प्रथम, अंशिका द्वितीय और कनक तृतीय रही।
शुभारंभ कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस कॉलेज के सचिव अरुण खण्डेलवाल ने किया। सब जूनियर ब्वायज में अभिनव सोम प्रथम, वासुदेव द्वितीय, आदित्य कौशिक तृतीय रहे। जूनियर गर्ल्स गुनगुन प्रथम, हिमानी द्वितीय, शालिनी तृतीय रही। बॉयज में शुभम प्रथम, रिशांत सैनी द्वितीय, जीत पंवार तृतीय रहे। साथ ही आर्टिस्टक सिंगल इवेंट, आर्टिस्टक पेअर इवेंट और रिदमिक पेअर इवेंट में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए।
जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्षराज त्यागी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष मयंक भारद्वाज, उपाध्यक्ष हरीश गौतम, सचिव अर्चना सिंह, कोषाध्यक्ष पूजा राठी, डॉ. कपिल मलिक मौजूद रहे।