फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराना मेडिकल एजेंसी पर दवाई सीज, हड़कंप

Thu, 10 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खुराना मेडिकल एजेंसी पर दो माह पूर्व लिए गए नमूने अधोमानक और दवाई नकली पाए जाने पर दोनों दवाई सीज कर दी गईं। शासन के आदेश पर गठित टीम ने शिवालिक हेल्थ केयर और खुराना मेडिकल एजेंसी पर एक साथ छापेमारी की।
विज्ञापन

  सहायक आयुक्त औषधि राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में शासन से गठित टीम ने गुरुवार को जिला परिषद में खुराना मेडिकल एजेंसी और शिवालिक हेल्थ केयर बामनहेड़ी पर छापामारी की। दो माह पूर्व औषधि विभाग की टीम ने खुराना मेडिकल स्टोर पर शिवालिक हेल्थ केयर कंपनी की दो दवाइयों के नमूने भरे थे।   लेबोरेट्री में एक दवाई अधोमानक और एक पूरी तरह नकली पाई गई। शासन के आदेश पर दोनों दवाइयों को सीज करने की कार्रवाई हुई। खुराना मेडिकल एजेंसी पर दोनों दवाइयों को सीज कर दिया गया। लगभग 15 हजार की दवाइयां सीज की गईं। इसी के साथ टीम ने बामनहेडी स्थित शिवालिक हेल्थ केयर पर भी छापा मारा। वहां दोनों दवाइयों को सीज कर दिया गया। 
विज्ञापन

  सहारनपुर की औषधि निरीक्षक अनामिका जैन, शामली के औषधि निरीक्षक मणिशंकर अग्रवाल, मुजफ्फरनगर राजेश कुमार शामिल रहे। बताया कि छापामारी की कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। शिवालिक हेल्थ केयर के अन्य सात उत्पादों के नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें