फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर - सरकारी स्कूल के शिक्षक पहुंचे छात्र के घर, परिजनों ने प्रवेश से किया इन्कार

Sat, 16 Sep 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुब्बापुर प्रकरण : परिजन बोले- जमीयत ने घर पर ही की है पढ़ाई की व्यवस्था
विज्ञापन

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। छात्र की पिटाई के मामले में पीड़ित छात्र के घर गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पहुंचे। परिजनों ने प्रवेश कराने से इन्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जमीयत ने घर पर ही पढ़ाई की व्यवस्था की है।
पिछले महीने 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई के बाद वीडियो वायरल हुआ था। प्रकरण की गूंज लखनऊ और दिल्ली तक हुई थी। गांव में स्कूल का संचालन शुरू हो गया है। उधर, शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक छात्र के घर पहुंचे, लेकिन परिजनों ने स्कूल में प्रवेश कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया था। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें