खतौली में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने काफिले के साथ डीएम व एसएसपी पुहुंचे।
- फोटो : KHATAULI
पुलिस बल के साथ गश्त करते अफसर
खतौली। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लोग सहमत हैं। फैसले के मद्देनजर गली मोहल्लों और चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने अपने पुलिस बल के काफिले के साथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट व सीओ आशीष प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी भी पुलिस बल को साथ लेकर गश्त करते रहे। खतौली क्षेत्र को छह सब सेक्टर में बांटा गया था। पांच सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगाया गया। शनिवार को कोतवाली से सुबह नौ बजे ही पुलिस बल गाड़ियों में सवार होकर अभेद्य सुरक्षा को लेकर बनाए गए प्वाइंट पर पहुंच गए थे। शनिवार को शाम तक पुलिस बल प्वाइंटों पर तैनात रहा। डीएम व एसएसपी पल पल की जानकारी पुलिस से लेते रहे। डीएम व एसएसपी गश्त करते हुए लोगों से शांति, सद्भाव व एकता बनाए रखने की अपील करते रहे।