फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति की दिशा तय करेगा खतौली का चुनाव : जयंत सिंह

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जानसठ के गांव अखलाकपुरा में आयोजित सभा को संबोधित करते रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
- रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 11 गांवों में की नुक्कड़ सभाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि खतौली विधानसभा का उपचुनाव इस बार विशेष चुनाव है। विशेष परिस्थितियों में चुनाव हो रहा है। खतौली सीट पर विशेष नजर रहेगी, क्योंकि यहां मुजफ्फरनगर क्षेत्र की राजनीति का फैसला माना जाता है। आप इस बार ऐसा चयन करो, जिससे आपकी ताकत बनें।
रविवार को जयंत चौधरी ने गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया के समर्थन में 11 गांवों में नुक्कड़ सभाएं की। गांव अखलाकपुरा में आयोजित नुक्कड़ सभा में जयंत चौधरी ने कहा कि हम किसी की आलोचना नहीं करना चाहते हैं। अभी तक गन्ने का भाव घोषित नहीं किया गया है। सरकार पांच दिसंबर तक गन्ने का रेट घोषित करने वाली नहीं है। उन्होंने भाजपाइयों पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वो लोग चुनाव जीत गए तो, पता नहीं गन्ने का भाव घोषित होगा या नहीं। जो पिछला था वही चलता रहेगा। अगर चुनाव हार गए तो फर्क पड़ेगा। हम दावे के साथ कहते हैं कि हमारे जीतने पर निश्चित तौर पर किसानों को गन्ने का भाव बढ़कर मिलेगा। यह ताकत जनता के हाथ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रालोद अध्यक्ष ने खतौली विधानसभा के गांव वाजीदपुर कवाली, पिमौड़ा, राठौर, जंधेड़ी, चितौड़ा, नंगला कबीर, नंगला मुबारीकपुर, बेहड़ा अस्सा, सिखेड़ा में भी नुक्कड़ सभा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, विधायक चंदन सिंह चौहान, विधायक अशरफ अली, पूर्व विधायक धर्मवीर बालियान, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, नुसरत कुरैशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें