खतौली में शांति व्यवस्था बनाने तथा लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश देने को सदभावना बाइक रैली नि
- फोटो : KHATAULI
बाजारों में रही चहल पहल
खतौली। एसडीएम अजय कुमार व सीओ आशीष प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी पुलिस बल को साथ लेकर गश्त करते रहे। शनिवार की रात प्रशासन व पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त करते रहे। जानसठ तिराहे पर पुलिस सहायता केंद्र में पुलिस अधिकारियों के साथ नगर के लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर साथ में उपस्थित रहे। रविवार को अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दूसरा दिन रहा। रविवार सुबह 10 बजे से पूर्व ही मार्केट में व्यापारियों ने दुकानें खोलनी प्रारंभ कर दी थी। बाजारों में ग्राहक दुकानों से सामानों की खरीदारी करने पहुंचे, जिसको लेकर बाजारों में चहल पहल का माहौल रहा। शनिवार को कोर्ट का फैसला आने पर नगर एवं देहात क्षेत्र में पूरी तरह से शांति बनी रही।