फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली उपचुनाव: मदन भैया ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, गठबंधन ने भाजपा नेताओं पर लगाया ये बड़ा आरोप

Sat, 03 Dec 2022 09:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली उपचुनाव अपडेट : गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा। वहीं गठबंधन ने भाजपा नेताओं पर ये बड़ा आरोप लगाया।
विज्ञापन
गठबंधन नेताओं ने एसडीएम का घेराव किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली में गठबंधन के नेताओं ने एसडीएम का घेराव करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया। प्रत्याशी मदन भैया ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने भाजपा नेताओं को खुली छूट दी है, जबकि गठबंधन के लोगों पर चुनाव से दूर रहने का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम जानसठ तिराहे पर रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक मदन भैया समेत अन्य नेताओं ने एसडीएम की गाड़ी रुकवाकर घेराव किया। मलिक और उज्जवल ने बताया कि प्रचार की समय सीमा खत्म हो जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रचार कर रहे हैं। देर रात तक भाजपा नेता प्रचार करते रहे, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने इन्हें नहीं रोका। 

यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: पुलिस ने बढ़ाई पूर्व मंत्री की मुश्किलें, बेटा जेल में ले रहा मौज, चौंका देंगे अंदर के राज
विज्ञापन


एसडीएम जीत सिंह राय ने गठबंधन के नेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान जानसठ तिराहे पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। प्रत्याशी मदन भैया ने चुनाव आयोग के नाम लिखा शिकायती पत्र एसडीएम को सौंपा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पढ़ा मुस्लिमों का मन, बोले-बिना भेदभाव विकास कर रही भाजपा

गठबंधन के नेताओं का कहना था कि वोटरों को डराया जा रहा है। सैकडों लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन का रवैया निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें