फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली विधानसभा को नौ जोन और 37 सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली विधानसभा उप चुनाव
विज्ञापन

मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतेजाम
ढाई हजार सीआईएसएफ, आइटीबीपी, पीएसी और पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खतौली उप चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए है। विधानसभा क्षेत्र को नौ जोन और 37 सेक्टरों में बांटा गया है। ढाई हजार सीआईएसएफ, आइटीबीपी, पीएसी तथा जिला पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। जिले की सीमा को सील किया जा रहा हैं। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा को माइक्रोप्लान तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
खतौली में उप चुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा। पुलिस ने भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारी की हैं। हर कदम पर सुरक्षा बरतनी शुरू की है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर छोटी बड़ी बात पर ध्यान रखते हुए कदम उठाया जा रहा हैं। शरारती तत्वों की हरकतों के मद्देनजर भी खुफिया विभाग को सक्रिय किया गया हैं। कुछ लोगों को लाल कार्ड देकर चेतावनी भी दी गई हैं।
विज्ञापन

मतदान के दिन सीमा रहेगी सील
जिले में मतदान के दौरान शांति बनाए रखने के लिए विधानसभा क्षेत्र की सभी सीमाओं को मतदान से पहली शाम को सील कर दिया जाएगा। उस क्षेत्र में कोई वाहन नही चलेगा।
मतदान केंद्रों पर तैनात रहेगा केंद्रीय पुलिस बल
मतदान वाले दिन सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ आइटीबीपी या सीआइएसएफ के जवान मुस्तैद रहेंगे।
सुरक्षा के लिए लगाए 31 स्थानों पर बैरियर
खतौली विधानसभा क्षेत्र थाना जानसठ, सिखेड़ा, मंसरपुर, खतौली, रतनपुरी क्षेत्र तक है। इस क्षेत्र के गांवों में मतदान होना है। सुरक्षा के लिए इन क्षेत्रों में पुलिस ने खतौली तिराहा, जानसठ तिराहा, भंगेला, मंसूरपुर सहित 31 स्थानों पर बैरियर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
- सेक्टर 37
- जोन 9
- बूथ 369
- मतदान 170
- आइटीबीपी कंपनी 5
- सीआइएसएफ 5
- पीएसी 4
- पुलिसकर्मी 1000
उप चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए है। बैरियर लगाए जा रहे है। जनपदीय पुलिस के साथ अर्द्घसैनिक बल को मतदान केेंद्रों पर तैनात किया जा रहा है। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें