प्रेमी को धमकाने पर प्रेमिका गंगनहर में कूदी
खतौली। प्रेमी को धमकाने पर युवती नाराज होकर आत्महत्या करने को लेकर गंगनहर में कूद गई। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को युवती के भाई को इस बात का पता चल गया। शुक्रवार की शाम को युवती के भाई ने प्रेमी को रास्ते में पकड़ लिया और डांट दिया। प्रेमी ने इस बात की जानकारी युवती को दी। युवती ने भाई से नाराज होकर रतनपुरी थानाक्षेत्र गंगनहर में कूद गई। राहगीरों ने युवती को गंगनहर में कूदता देख लिया। लोगों ने पुलिस की सहायता से युवती को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने युवती को बेहोशी की हालत में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।