उत्तम शुगर मिल की चैन में गन्ना डलकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते मिल कर्मी व किसान
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गन्ना लेकर आए किसानों को सम्मानित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के पेराई सत्र का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। गन्ना लेकर आए किसानों को सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम तीन दिन पूर्व रखे गए गुरु ग्रंथ साहेब के पाठ का समापन किया गया। इसके उपरांत पंडित गौरव शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया। स्वामी विजय नंद महाराज और ग्रंथी सरदार हरप्रीत सिंह ने अरदास कराई। शुगर मिल के डायरेक्टर शंकर लाल शर्मा, जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी और मिल जीएम विकास ठाकुर सहित मिल कर्मियों और किसानों ने चेन में गन्ना डलवाकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर सबसे पहले गन्ने की बैल-बुग्गी लेकर आए किसान सुनील त्यागी गांव खाईखेड़ी और गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए गांव हरेटी के प्रधान विवेक राठी को सम्मानित किया गया। इस दौरान शुगर मिल के बृजेश खन्ना, अनिल चौहान, पवन जैनर, संजय शर्मा, संजीव कुमार, दिनेश शर्मा, मनोज चौहान, संजय त्यागी, नवाब सिंह, भगत सिंह, सोनू तोमर, भगत राठी, राजेश गुर्जर, हरिओम त्यागी आदि किसान मौजूद रहे।