फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी में पीडित परिवार के बीच पहुंचे कपिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी जोन से वार्ता कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला जनकपुरी में हुई विवाहिता पूजा पाल की मौत की घटना के बाद राज्य मंत्री कपिल देव ने परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने एडीजी मेरठ जोन से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी में नवविवाहिता पूजा पाल पत्नी दीपक पाल ने युवक से तंग आकर चार दिन पूर्व फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली थी। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को जनकपुरी में पूजा के परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली। पीड़ित परिजनों ने बताया कि सोनू नामक युवक पूजा को परेशान करता था। इससे तंग आकार पूजा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री कपिल देव ने एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल से वार्ता कर मामले की गहनता से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा। इंस्पेक्टर सिविल लाइन और चौकी इंचार्ज को परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री कपिल देव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें