संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। भाजपा नेता और हिंदू इकोसिस्टम के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बड़सू में सनातन जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद वे दुर्गापुरी में स्थित कृष्ण मंदिर पहुंचे और माधव व्यास शेवलीकर महाराज से मिले। महाराज जी ने उन्हें मंदिर में भगवान के दर्शन कराए।
मंदिर में पहुंचे कपिल मिश्रा ने भारत की करेंसी पर लक्ष्मी गणेश जी की फोटो लगवाने की बात कहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बयान पर कहा कि 130 करोड़ भारतीयों की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। पहले वह अमानतउल्लाह खां और राजेंद्र पाल गौतम से साइन कराकर भेजे। उसके बाद मानेंगे की आपकी बात में दम और गंभीरता है। कृष्ण मंदिर में कपिल मिश्रा का स्वागत करने वालों में अमित जैन, विनीत ठाकुर, अमित ठाकुर एडवोकेट, रवि ग्रोवर, विकास कौशिक, सचिन आनंद, चंचल भूटानी, सुनील सैनी, डीके जैन आदि ने शामिल थे।