फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में कांवड़िये की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। दो बाइकों की भिड़ंत में गंगाजल लेने जा रहे एक शिवभक्त की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव रुहासा निवासी 26 वर्षीय मोहित पुत्र सुनील अपने साथियों उमेश और मनीष के साथ बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहा था। बृहस्पतिवार की रात में बेगराजपुर पुलिस चौकी के पास हाइवे पर उसकी बाइक गंगाजल लेकर हरिद्वार से आ रहे सरधना निवासी रमेश और उसके पुत्र रजत की बाइक से टकरा गई। हादसे में मोहित की मौत हो गई जबकि चारों अन्य घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। मामले में कोई रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें