फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में मेरठ के कांवड़िये और उसके मासूम पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की सुबह पुरकाजी बाईपास के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। कस्बे में बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में हरिद्वार जा रहे मेरठ के भीम नगर निवासी कांवड़िये और उसके तीन साल के पुत्र की मौत हो गई। घायल पत्नी और एक रिश्तेदार युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मेरठ के भीम नगर निवासी सुमित अपनी पत्नी, तीन वर्षीय बेटे आरव और एक अन्य रिश्तेदार युवती प्रेरणा के साथ बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में बुधवार तड़के उनकी बाइक पुरकाजी बाईपास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चारों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती को जिला अस्पताल और आरव व प्रेरणा को पुरकाजी अस्पताल में भर्ती कराया। गम्भीर हालत के चलते आरव और प्रेरणा को भी पुरकाजी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से चारों घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया। बुधवार दोपहर आरव की मौत हो गई। शाम को सुमित ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ देखने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

छपार। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादपुर निवासी शिवम अपने दो साथियों के साथ मंगलवार की रात बरला में कांवड़ देखने गया था। बरला ओवर ब्रिज के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। शिवम को मेरठ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें