फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे पर चढ़ गया कांवड़ियां, बमुश्किल उतारा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के छपार में हाइवे के निकट बिजली के खंभे पर चढ़ा कांवड़िया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पत्नी के साथ विवाद में युवक ने उठाया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर बृहस्पतिवार रात एक कांवड़िया बिजली के खंभे पर चढ़ गया। विद्युत निगम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मानमनव्वल के बाद बमुश्किल उसे नीचे उतारा। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। बताया कि युवक पत्नी के साथ चल रहे विवाद के कारण तनाव में था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

दिल्ली-हरिद्वार हाइवे हाइवे पर बरला के पास कांवड़िया रविंद्र कुमार बिजली के खंभे पर चढ़ गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और विद्युत निगम के एसडीओ अजय यादव को दी। एसडीओ ने तुरंत ही विद्युत आपूर्ति बंद कराई और मौके पर पहुंच गए। काफी मान मनव्वल के बाद कांवड़िये को नीचे उतारा गया। इसे बाद ही अधिकारियों ने चैन की सांस ली। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि रविंद्र झारखंड का मूल निवासी हैं और 30 वर्षों से दिल्ली में रह रहा है। पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसी के चलते वह तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें