फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कम्हेड़ा की विज्ञान और गणित प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली/मोरना। दीन मोहम्मद राजकीय इंटर कॉलेज कम्हेड़ा में विज्ञान और गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा-11 व 12 के विज्ञान वर्ग व गणित वर्ग के विद्यार्थियों ने ज्यामिति, त्रिकोणमिति, परमाणु संरचना, वायरस, जैव विविधता आदि विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए।
आसपास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व अध्यापकों ने कॉलेज में पहुंचकर छात्र - छात्राओं की ओर से बनाए गए मॉडल्स की जांच की। मेधावी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि विज्ञान वर्ग में कुमारी मुस्कान ने प्रथम सावेज, निशू व आदित्य ने द्वितीय और अंशिका व दिव्यांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित वर्ग में मोहित व मोहिनी ने प्रथम, अभय चौधरी ने द्वितीय और अबू बकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज में पहुंचे शाह नजर ने कहा कि कक्षा-12 की छात्राओं को ग्राम पंचायत की ओर से साइकिल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर प्रधानाचार्य रामअवतार शर्मा, नजर मोहम्मद, नौमान आलम, सतीश बाबू, राजकुमार, कुलदीप, सोनू, कपिल कुमार, मनीषा, शिप्रा गौतम, विक्रांत, विनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें