फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका 15 और और दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर 18 से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के कारण बंद चल रही दो पैसेंजर ट्रेनों का रेल मंत्रालय ने चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से जनपद के ट्रेन यात्रियों में खुशी है। कोरोना संक्रमण के कारण चार ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इनमें कालका-दिल्ली पैसेंजर और दिल्ली-हरिद्वार आने जाने वाली दो ट्रेन भी शामिल थी। दैनिक यात्री संघ के पदाधिकारी घनश्याम भगत ने इन पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की मांग उठाई थी। 15 जुलाई को रेलवे के डीआरएम को उन्होंने इस बारे में ट्वीट भी किया था। डीआरएम ने उनके सुझाव को नोट किया था। रेल मंत्रालय ने दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर को 15 अगस्त और कालका-दिल्ली पैसेंजर को 18 अगस्त से संचालित करने का निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार ने दोनों ट्रेनों के जल्द चलना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें