कलांगन ने किया यू ट्यूब चैनल का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। कलांगन संस्था ने देश भर के चित्रकला से जुड़े विद्यार्थियों को लाभ देने के लिए यू ट्यूब चैनल का प्रारंभ किया है। इसका शुभारंभ करते हुए समाजशास्त्री डॉ कलम सिंह ने कहा कि कलाकारों के लिए यह चैनल वरदान साबित होगा। आदर्श कालोनी स्थित कलांगन परिसर में नया साल का नया भारत विषय पर ऑनलाइन चित्र प्रदर्शनी को यू ट्यूब चैनल पर दिखाया गया। भारत के अनेक राज्यों के 200 कलाकारों की पेंटिंग को इसमें शामिल किय गया है। कला गुरू पीसी बरूआ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। डॉ कलम सिंह ने छात्रों की बनाई पेंटिंग खरीदी और चंडीगढ आर्ट कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अनमोल की पूरे वर्ष की पढ़ाई का खर्च 25 हजार रुपये वहन करने की घोषणा की। कलांगन के डॉ महावीर सिंह ने सभी अतिथियों और कलाकारों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में प्रीति, कल्याणसागर, दीपिका, देववृत के व्यक्ति चित्र, सीमा त्यागी, सुमेधा के लैण्डस्केप, लविनिका, अंजलि सैनी, मोहिनी, माहेनूर, तमसा, प्राची, प्रियांशु, खुशी गिरधर, राधिका, पुनीत आदि के चित्रों की प्रशंसा की गई। डॉ राजबल सैनी, प्रवीण पटेल, कुलदीप कुमार, ज्ञापदीप, प्रमोद आदि मौजूद रहे। संवाद