फोटो कैप्शन गांव काकड़ा में आयोजित सद्भावना कबड्डी मैच में अपना दमखम दिखाते खिलाड़ी ।
फोटो 19
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गांव काकड़ा में आयोजित सद्भावना सीनियर पुरुष कबड्डी मैच में काकड़ा ए ने काकड़ा बी को दो अंको से हराया। चौधरी कबड्डी क्लब के कोच नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि चौधरी कबड्डी क्लब मैदान पर आयोजित सद्भावना सीनियर पुरुष कबड्डी मैच काकड़ा ए और काकड़ा बी की टीमों के बीच खेला गया । संघर्षपूर्ण मुकाबले में काकड़ा ए की टीम ने 35 अंक प्राप्त कर काकड़ा बी की टीम को मात्र दो अंको से हराया।उन्होंने बताया कि मैच में बेस्ट रेडर खिलाड़ी रैना व बेस्ट कार्नर खिलाड़ी वीशू काकड़ा ए टीम के रहे जबकि बेस्ट कवर खिलाड़ी हिमांशु व बेस्ट लेफ्ट कॉर्नर खिलाड़ी मोनू बालियान काकड़ा बी टीम के रहे । उन्होंने बताया कि कबड्डी क्लब के दो खिलाड़ी जनपद की टीम में मैनपुरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलें । उधर, सोरम में महिला वर्ग का सदभावना मैच स्थगित रहा।