शाहपुर। क्षेत्र के गांव गोयला निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाज ज्योति बालियान और गांव सोरम निवासी राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी खिलाड़ी सावेज ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दोनों खिलाडी थाईलैंड में आयोजित पैरा एशिया कप चैंपियनशिप में भाग करेंगे। क्षेत्र के गांव सोरम स्थित रघुवंशी आर्चरी एकेडमी के संचालक विपिन बालियान ने बताया कि ज्योति और सावेज ने जयपुर में आयोजित छठी राष्ट्रीय स्तर की पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। ज्योति ने एकल और युगल स्पर्धा में कांस्य पद हासिल किया है। सावेज ने एकल में रजत व युगल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों का चयन थाईलैंड के बैंकाक में दो फरवरी से आयोजित पैरा एशिया कप प्रतियोगिता के लिए किया गया है ।