फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देहरादून के लिए ... मुजफ्फरनगर - नशे में गाली-गलौज करने पर की थी जितेंद्र की हत्या

Sat, 24 Feb 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने जितेंद्र के दोनों हत्यारोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन

- शराब पीने के दौरान हुई थी तीनों की जान पहचान, चाकू बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अलमासपुर निवासी जितेंद्र उर्फ चुहिया की हत्या के पीछे कोई बड़ा कारण नहीं निकला। शराब के नशे में गाली-गलौज व हाथापाई करने पर दो युवकों ने जितेंद्र की चाकू से गला रेत कर हत्या की थी। चाकू बरामद कर दोनों को पकड़ लिया गया। तीनों की जान पहचान शराब पीने के दौरान ही हुई थी।

पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस हत्याकांड में मीरापुर थाने के गांव मुक्कलमपुरा के मूल निवासी मीरापुर के पछाला में रहने वाले गगन शर्मा व पौड़ी गढ़वाल के गांव बुरासी निवासी राहुल नेगी को पकड़ा है। गगन ने बताया कि वह ट्रक पर काम करता था। नौकरी छोड़ कर देहरादून के वीएफ आईटी कॉलेज के मैस में दो माह से मजदूरी कर रहा था। वहां काम करने वाले राहुल नेगी से मुलाकात हुई। दोनों 10-15 दिन पहले मुजफ्फरनगर आए थे। मीरापुर जाते समय अलमासपुर चौराहे पर शराब पी रहे थे। वहां उनकी मुलाकात जितेंद्र से हुई। वह टेंट की दुकान पर काम करता था। उसने बाहर काम करने की बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 फरवरी को दोनों मीरापुर जाने के लिए मुजफ्फरनगर आए थे। राहुल नेगी के पास वेतन के पैसे थे। अलमासपुर चौराहे पर शराब पी। कुछ शराब बच गई। नशे में दोनों ने घर जाना सही नहीं समझा। तभी उनकी मुलाकात अलमासपुर चौराहे पर पुन: जितेंद्र से हुई। वहां बातचीत होने के बाद जितेंद्र उनकी बची शराब में साझीदार होने के लिए दोनों को घर ले गया। छत पर चादर बिछाकर बची हुई शराब पी व खाना खाया। ज्यादा नशा होने पर जितेंद्र ने दोनों से गाली-गलौज व हाथापाई की। तब जितेंद्र ने बाल पकड़े और राहुल ने बैग से चाकू निकालकर उसकी गर्दन रेत दी। तभी वहां जितेंद्र के पिता व भाई पहुंच गए, वह जिन्हें धक्का देकर भाग गए। बाद में वह दोनों मीरापुर स्थित अपने गगन के किराए के घर पहुंचे और वहां चाकू छिपा दिया। देहरादून जाते समय उन्हें रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। देहरादून मैस में सामान आया था जिसमें सब्जी काटने का चाकू मिला था। चाकू को गगन के कमरे से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें