फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल - रोनी हरजीपुर से दो किशोर और एक युवक को ले गई झारखंड पुलिस

Thu, 26 Oct 2023 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव में किसान के यहां तीन साल से कर रहे थे मजदूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। रोनी हरजीपुर में काम कर रहे दो किशोर और एक युवक को झारखंड की पुलिस ने मुक्त कराया है। देर शाम तक झारखंड पुलिस ने मेरठ की स्वयंसेवी संस्था के साथ गांव में किसान के यहां जांच पड़ताल की। इस दौरान मुजफ्फरनगर की सीडब्ल्यूसी एवं पुलिस बल साथ रहा।
कोराेना काल से तीन किशोर गांव में एक किसान को घूमते हुए मिले थे। काम की तलाश में घूम रहे तीनों को किसान गांव में ले आया। तीनों उनके पास रहकर खेतीबाड़ी आदि का कार्य करने लगे। तीन साल में एक किशोर व्यस्क हो गया। सालों से तीनों का मालूम नहीं चलने पर परिजनों में पुलिस को सूचित किया। उसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। झारखंड के जिला साहिब गंज थाना क्षेत्र बोरिया में क्षेत्र के श्रमिकों काे काम पर भेजने वाले ठेकेदार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जांच तीनाें किशोर भी उसी के अधीन काम पर भेजने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड की अदालत के आदेशों के बाद तीनों की तलाश शुरू हुई। उनका संपर्क मेरठ की कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के अंतर्गत कार्य करने वाली ग्रामीण समाज विकास केंद्र से हुआ। केंद्र से जुड़े धर्मेंद्र कुमार ने बताया उनका फाउंडेशन इस तरह के मामलों में रेस्क्यू का कार्य करता है। बुधवार दोपहर बाद झारखंड पुलिस के साथ वह रोनी हरजीपुर पहुंचे। उनके साथ मुजफ्फरनगर एवं झारखंड की सीडब्ल्यूसी के सदस्यों के अलावा महिला आरक्षी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। ग्राम प्रधान विनाेद पुंडीर ने बताया करीब तीन घंटे की छानबीन के बाद देर शाम झारखंड पुलिस तीनाें को साथ लेकर गई है। उनका मुजफ्फरनगर मेडिकल कराने के बाद काउंसलिंग कराई जाएगी। किशोर अपनी मर्जी से किसान के यहां रहे थे। उन्होंने गांव में किसान के खिलाफ कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें