फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रिश्वत लेने के आरोप में जेई निलंबित

Sun, 01 Sep 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के गांव अलीपुर अटेरना के बिजली घर पर तैनात जेई राज कुमार को निलंबित कर दिया गया। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि विद्युत वितरण खंड, बुढ़ाना के अलीपुर अटेरना बिजलीघर पर तैनात जेई राजकुमार अवर अभियंता की ग्राम कसेरवा के ग्रामीण से संयोजन देने को लेकर रिश्वत लिए जाने की वीडियो वायरल हुई थी। इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। उपभोक्ता का उत्पीड़न करने व रिश्वत लेने के प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर जेई राजकुमार को निलम्बित कर विद्युत वितरण खंड, खतौली से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें