खतौली में बुढ़ाना रोड के पास अवैध कालोनियों में बने मकानों को ध्वस्त कराते एसडीएम।
- फोटो : KHATAULI
खतौली। एसडीएम ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम तथा भारी पुलिस बल के साथ बुढ़ाना रोड स्थित अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी तथा मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों और पुलिस बल को साथ लेकर बुढ़ाना रोड पर इरशाद कालोनी के पीछे अवैध रुप से काटी जा रही कालोनी को जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। जिन लोगों ने मकान बना लिए हैं, उनको एक सप्ताह में स्वयं निर्माण हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा उनके मकान को गिराया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि नगर में काटी गई कालोनियों के बैनामे निकलवाए जा रहे हैं। एमडीए के बिना नक्शा पास कराए काटी गई कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। कालीन काटने वाले प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। नाले के आसपास की भूमि को एमडीए ने ग्रीन पट्टी बताते हुए कहा कि इस भूमि पर कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान एमडीएम एक्सईन पीसी शर्मा, सहायक अभियंता सुनील गुप्ता, जेई पंकज जैन, प्रदीप गोयल, ओमसिंह तोमर, राजीव कोहली, विनय गर्ग आदि मौजूद रहे।