फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी बच्चा, हमसे छोटा...भाजपा में किसानों का सम्मान नहीं : टिकैत

Mon, 12 Feb 2024 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा में किसानों का सम्मान नहीं है। जयंत चौधरी बच्चा है, हमसे काफी छोटा है। अपनी-अपनी सोच है। देश टूटने के कगार पर है। सरकार बनाकर अपनी ढपली नहीं बजानी चाहिए। भाजपा को लालकृष्ण आड़वाणी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से सलाह कर चलना चाहिए।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद इंटरव्यू में प्रतिक्रिया के दौरान टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार को 2014 में ही भारत रत्न देना चाहिए था। गठबंधन पर कहा कि आंदोलन में किसान शहीद हुए, लेकिन प्रधानमंत्री दो शब्द नहीं बोले। आरोप लगाया कि रेल, हवाई जहाज, हवाई अड्डे बेच दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में गन्ने का मूल्य 450 रुपये क्विंटल करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। किसानों को वोट बैंक के हिसाब से नहीं देखा जाना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को किसानों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। उधर, अतीक अहमद की हत्या पर भी टिकैत ने भाजपा सरकार को घेरने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की आवाज दबाना चाहती है सरकार : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर मध्य प्रदेश में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव और आराधना भार्गव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरकार भारत बंद को असफल और किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। सरकार इन्हें तत्काल प्रभाव से रिहा करें। सरकार का रवैया गलत है। किसान हितों की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें