फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पत्नी से अनैतिक संबंध रखने वाले दोस्त ने ही की थी जावेद की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू और तेजाब की बोतल की बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव गढ़ी के जावेद उर्फ भूरा की हत्या उसकी पत्नी से अनैतिक संबंध रखने वाले उसके दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी दो नामजद आरोपियों को छोड़ दिया गया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गांव गढ़ी निवासी 30 वर्षीय जावेद उर्फ भूरा तिसंग जाने वाले रास्ते स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता था। रविवार को जावेद घर से लापता हो गया था। मंगलवार को किसान मामचंद के गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला था। पुलिस की जांच में जावेद की हत्या गला रेत कर की गई थी। साथ ही उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे को तेजाब डालकर जलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी रेशमा ने थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया था कि रविवार को पैसे मांगने को लेकर उसके पति की गला रेत कर हत्या कर दी और पहचान मिटाने के लिए चेहरे को तेजाब डालकर जला दिया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि आबिद ईंट भट्ठे पर जावेद के साथ ही मजदूरी करता था। ये दोनों दोस्त थे। आबिद के जावेद की पत्नी से अनैतिम संबंध हो गए। इसी के चलते आबिद ने ही अपने दोस्त जावेद की हत्या की थी। पुलिस ने नामजद आरोपी आबिद को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें