फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव भलवा निवासी युवक ने मंगलवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली जानसठ के गांव भलवा निवासी 28 वर्षीय प्रदीप पुत्र बृजपाल अपने परिवार के साथ रहता था। मंगलवार की देर रात उसने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रदीप के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि प्रदीप की शादी तीन वर्ष पहले ही हुई थी। डेढ़ वर्ष का एक बेटा भी है। पुलिस ने बताया कि प्रदीप ने गृह कलेश के चलते आत्महत्या की है। उधर, परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने प्रदीप की हत्या करके शव को छत से लटकाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें