फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जानसठ सीएचसी ... इलाज नहीं, यहां मिल रही निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ आदि सात चिकित्सकों की कमी
विज्ञापन


700 से ज्यादा मरीज आते हैं सीएचसी में प्रतिदिन, चिकित्सक न होने से नहीं मिलता इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के करीब 31 पद खाली है। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार के अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिखा गुप्ता की तैनाती है, जबकि सात पद खाली है। अस्पताल में प्रतिदिन 700 से ज्यादा मरीज आते हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है।

बृहस्पतिवार को कस्बा निवासी बिनारसो देवी अपनी आंखों की जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंची। मगर, नेत्र चिकित्सक नहीं मिलने के कारण निराश लौटना पड़ा। कस्बे के ही विनय शर्मा अपने कान और गले का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सक नहीं होने से बिना इलाज कराए ही लौटे। महिला सुशीला देवी और नाजरीन ने बताया कि उनके बच्चे की तबीयत खराब थी, इसलिए वह अस्पताल आई थी। मगर, बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने की वजह से प्राइवेट चिकित्सक से बच्चों का उपचार कराया।
विज्ञापन

चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार का कहना है कि सीएचसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, नाक, गला, कान रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट आदि चिकित्सकों की कमी है।
विज्ञापन





चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की स्थिति



पद स्वीकृत तैनाती



चिकित्सक 09 02



वार्ड ब्वॉय 02 02



एएनएम 38 14



कुल 49 18


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनकी तैनाती हुए चार साल हो बीत चुके हैं। उनकी तैनाती से पूर्व से ही चिकित्सकों की कमी चल रही है। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखकर भेजा जा चुका है। अभी तक चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई है। - डॉक्टर अशोक कुमार, चिकित्सा प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें