जानसठ। सपा नेता अरशद आबिद ने कहा कि देश में पेट्रोल व डीजल के दामों में वूद्धि, प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार व जनता पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन करने वाले सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। शुक्रवार को डाकबंगले पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। जब जनता या किसी दल के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते हैं तो भाजपा सरकार लाठी के दम पर उनको कुचलने का काम कर रही है।