फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी और महमूदन नगर अलग-अलग वार्ड बने

विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन ने दो वार्डों के नाम में किया बदलाव
विज्ञापन

- प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग ने पत्र जारी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के परिसीमन में बनाए गए 55 वार्डों में से दो के नामों में परिवर्तन हुआ है। जनकपुरी और महमूदनगर अलग-अलग वार्ड होंगे। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस संबंध में नगर पालिका को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के परिसीमन में वार्ड 32 को महमूदनगर प्रथम और वार्ड 52 को महमूदनगर द्वितीय का नाम दिया गया था। शासन स्तर पर किए गए बदलाव के बाद इन दोनो वार्डों के नाम में परिवर्तन किया गया है। पालिका प्रशासक अनूप कुमार ने बताया कि महमूदनगर प्रथम का नाम अब जनकुपरी कर दिया गया है। महमूदनगर द्वितीय अब महमूदनगर के नाम से जाना जाएगा। यह टंकण संबंधी त्रुटि थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। अब दोनों वार्डों को जनकपुरी और महमूदनगर के नाम से ही जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें