फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज जलाभिषेक, 45 शिवालयों की सुरक्षा बढ़ाई

Thu, 01 Aug 2024 11:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के लिए जिले के 45 एतिहासिक शिव मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनमें शिव चौक के अलावा संभलहेड़ा का प्राचीन शिव मंदिर भी शामिल है। श्रद्धालु शुक्रवार को शुभ मुहुर्त में जलाभिषेक करेंगे। पुलिस ने प्राचीन शिव मंदिर ककराला, फिरोजपुर, सांझक, देवल, सिखेड़ा, भंडूरा, भूराहेड़ी, पुरकाजी, कम्हेड़ा, गोधना, रामपुरी, कृष्णापुरी, एकता विहार, प्रेमपुरी, शिव मंदिर वहलना, बझेड़ी फाटक, रतनपुरी, झारखंड मंदिर खतौली, थानेश्वर मंदिर खतौली, महादेव मंदिर जानसठ, ज्ञानेश्वर शिव मंदिर बसायच, कवाल, बुढ़ाना, बेगराजपुर, मीरापुर, शीतला माता मंदिर सिकंदरपुर, शिव चौक चरथावल समेत अन्य मंदिरों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस की पोस्टर पार्टी इन मंदिरों पर निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें