फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली - दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगा जैन समाज

Wed, 18 Oct 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली जैन मंदिर में विश्व जैन संगठन के पदा​धिकारियों का सम्मान करते सकल जैन समाज के पदा​धिकारी 
विज्ञापन
- जैन विश्व संगठन के पदाधिकारियों ने गिरनार सिद्ध क्षेत्र के लिए आवाज उठाई
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। दिल्ली से आए जैन विश्व संगठन के पदाधिकारियों ने गिरनार सिद्ध क्षेत्र के लिए अपनी आवाज उठाई। संयम महोत्सव वर्षा योग समिति खतौली के महामंत्री अरुण जैन ने बताया कि शांतिप्रिय जैन समाज 17 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बार फिर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।

मोहल्ला कानून गोयान के भागीरथी जैन मंदिर में दिल्ली से जैन विश्व संगठन के सदस्य मंगलवार को आचार्य श्री 108 भारत भूषण मुनिराज से मार्गदर्शन व आशीर्वाद लेने आए। आचार्य श्री ने कहा कि जैन समाज को अपने तीर्थ क्षेत्रों के संरक्षण के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। साथ ही सरकार से न्यायालयों के आदेशों का पालन करने की आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार को जैन समाज के तीर्थक्षेत्र श्री गिरनार को जैन समाज को सुपुर्द करने के लिए कार्य करने चाहिए। प्रमाणिकता के आधार पर जैन समाज अपने तीर्थंकरों की मोक्ष स्थली पर पूर्व की भाति पूजा के अधिकार मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि जैन समाज अपने तीर्थ के लिए प्राण तक न्यौछावर करने को तैयार है। खतौली जैन समाज ने संगठन को 17 दिसंबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रुचि जैन, यश जैन, मनीष जैन, प्रदीप जैन, सुशील जैन, संजय दादरी, रामकुमार, सतीश जैन, नीरज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें