फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पेटिंग-ड्राइंग प्रतियोगिता में जेल में बंदियों ने बनाया तिरंगा

विज्ञापन
जिला करागार में पेटिगं बनाते बंदी। स्रोत--जेल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला जेल में महिला-पुरुष बंदियों ने पेंटिंग, ड्राइंग, गायन, सिलाई, कढ़ाई आदि प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बंदियों ने तिरंगा व एक से बढ़ कर कलाकृति बनाई। विजेता बंदी को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला जेल में अमृत महोत्सव के तहत रोजाना कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। स्वच्छता अभियान के तहत जेल कर्मचारियों ने शनिवार को सफाई की तो रविवार को जेल में बंदियों में प्रतियोगिता कराई गई। महिला-पुरुष बंदियों ने पेंटिंग, ड्राइंग, गायन, सिलाई, कढ़ाई आदि प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बंदियों ने आजादी के दीवानों के चित्र बनाए तो महिलाओं ने कढ़ाई का प्रदर्शन किया। सभी बंदियों ने एक से बढ़ कर कलाकृति बनाई। जेल अधीक्षक सीता राम शर्मा ने बताया कि जेल में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। रोजाना कार्यक्रम कराएं जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर समापन किया होगा और उसी दिन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें