गाय अभयारण्य के विरोध में चल रहा किसानों का धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। गांव मेघा चंदन में गाय अभयारण्य के लिए ली गई भूमि के विरोध में किसानों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने पर पहुंचे जय किसान आंदोलन के जिलाध्यक्ष ने अपना समर्थन पत्र दिया। कहा किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
गांव मेघा चंदन में प्रशासन ने गाय अभयारण्य के लिए करीब 800 बीघा भूूमि चिह्नित की है। आरोप है कि इस भूमि में क्षेत्र के किसानों की भूमि भी शामिल है। किसानों ने इसके विरोध में मंगलवार को क्षेत्र के किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था, जो शनिवार को जारी रहा। शनिवार को जय किसान आंदोलन के जिलाध्यक्ष वेदपाल गुर्जर अपनी टीम के साथ धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ ज्यादती कर रहा है।हमारा संगठन किसानों के साथ हैं। किसानों का हर संभव सहयोग किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व प्रधान ओम सिंह गुर्जर , रतन सिंह चेयरमैन, धीर सिंह गुर्जर, पुष्पेंद्र गुर्जर, अक्षय गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, जसवीर सिंह, मोहित एडवोकेट, कार्तिक कुमार, सुरेंद्र सिंह, योगेश पंवार आदि किसान मौजूद रहे।