फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: वैलेंटाइन डे है... 60 का मिलेगा 20 वाला गुलाब

Tue, 14 Feb 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
वैलेन्टाइन डे पर सोफ्ट टोयज से सजा बाजार।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वैलेंटाइन डे को लेकर उपहार और फूलों से बाजार सज गए हैं। बाजार में एक से बढ़कर एक उपहार उपलब्ध है। हालांकि इस बार प्रेमी जोड़े बाजार में कम ही दिखाई दे रहे हैं। नव दंपतियों में उत्साह है। ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज भी बढ़ा है। गुलाब के दाम तीन गुने तक बढ़ गए हैं। ज्यादातर युवा इस बार उपहारों की खरीद ऑनलाइन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि युवा बाजार में आने से बच रहे हैं। शहर के भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी रानी चौक, सदर बाजार और नई मंडी में उपहारों की दुकानों पर एक से बढ़कर एक उपहार उपलब्ध है। बाजार में सेंटेड फ्लावर, टेडी बियर, आर्टिफिशियल गुलाब, कॉफी मग पैक, हैंगिंग टेडी बियर, म्यूजिकल शोपीस, कपल शोपीस और लाइट शोपीस उपलब्ध हैं।
-
इनसेट
बाजार में पहुंचने से बच रहे युवा बालीश्री गिफ्ट कलेक्शन के संचालक ध्रुव गोयल ने कहा कि इस बार पहले से उत्साह कम है। शादीशुदा जोड़े ही खरीदारी करने पहुंच रहे है। ज्यादातर युवा ऑनलाइन शॉपिंग ही कर रहे है।
विज्ञापन

न्यू रेंज गिफ्ट के संचालक दिनेश गुप्ता ने कहा कि वैलेंटाइन डे को लेकर कुछ खरीदारी बढ़ी है। इस दिन के लिए टेडी बियर की बिक्री खूब हो रही है। हालांकि युवा पीढ़ी बाजार में आने से बच रही है। यह ऑनलाइन शॉपिंग करके ही उपहार खरीद रहे है।

महंगे दाम पर बिक रहा गुलाब
सहालग और वैलेंटाइन वीक से ही गुलाब के रेट आसमान छूने लगे थे। अब वैलेंटाइन डे को लेकर गुलाब के दाम दोगुने और कहीं कहीं तीन गुने हो गए है। 20 से 30 रुपये में बिकने वाला गुलाब अब बाजार में 50-60 रुपये तक में बेचा जा रहा है। फूल विक्रेता नासिर ने बताया कि उन्हें भी गुलाब मंहगा ही मिल रहा है। शादी सीजन और वैलेंटाइन डे दोनों की वजह से गुलाब मंहगा हो गया है।

वैलेन्टाइन डे पर सोफ्ट टोयज से सजा बाजार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें