फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी गलती रही, किसी पर कोई आरोप नहीं : बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। मतदाता अभिनंदन समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि मेरी गलती रही है, किसी पर कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि 18 घंटे तक आपके बीच बैठकर कार्य किया। हम जनता के बीच पहुंचकर अपने कार्य नही समझा पाए। जाति, धर्म व खाप में घुस गए।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे के एक बेंक्वेट हॉल में मतदाता अभिनंदन समारोह में बालियान ने कहा कि 10 वर्षों के कार्यकाल में जितने विकास कार्य उन्होंने किए है, कोई भी सांसद 70 वर्षों में इतने कार्य नही कर सका। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी कार्य जनता ने संजीव बालियान पर थोप दिए थे। अब प्रोटोकॉल खत्म हो गया है। 24 घंटे आपके बीच रहूंगा। आपको कोई कांटा नहीं लगने दूंगा। अफसरशाही गड़बड़ है। अब थाना व तहसील में घुसेंगे। किसानों का शोषण नही होने दूंगा। भाषण के दौरान डॉ. बालियान कई बार भावुक भी हुए।
इस दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र त्यागी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठा. रामनाथ, सुधीर सैनी, प्रमेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कश्यप, अवनीश चौधरी, सुरेंद्र देव शर्मा, ब्रजपाल सहरावत व सुरेंद्र सहरावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें